Breaking News

लोकसभा चुनाव के लिए अरुण बड़ौक गोहाना हलके के संयोजक नियुक्त

गोहाना :-26 फरवरी: भाजपा नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोहाना हलके का संयोजक अरुण बड़ौक को नियुक्त किया है। उनके साथ मनोज जैन प्रभारी और नरेश चानना बी. एल. ए. – 1 नियुक्त किए गए हैं। अरुण बड़ौक को लगातार दूसरी बार सोनीपत भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पहली बार वह तीर्थ सिंह राणा की कार्यकारिणी में इस पद पर थे और अब नए जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने भी उन्हें समान पर पर अपनी नई कार्यकारिणी में बरकरार रखा है। अरुण बड़ौक इससे पहले लंबे समय तक गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक की नई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गोहाना हलके के प्रभारी बनाए गए मनोज जैन सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। बी.एल.ए.-1 नरेश चानना गोहाना क्षेत्र में भाजपा के संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button