Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

खत्री अरोड़ा मैत्री संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मेहता की भाजपा हाईकमान से मांग : इस बार पंजाबी को भेजो राज्यसभा

गोहाना :-10 फरवरी : प्रदेश में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने किसी पंजाबी नेता को प्रत्याशी बनाए । शनिवार को भाजपा हाईकमान से यह मांग खत्री अरोड़ा मैत्री संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मेहता ने की। उन्होंने स्मरण करवाया कि भाजपा ने आज तक कभी किसी पंजाबी को राज्यसभा में नहीं भेजा जबकि कांग्रेस शादी लाल बत्रा और इंडियन नेशनल लोकदल सुमित्रा महाजन के माध्यम से प्रतिनिधित्व दे चुके हैं।

श्याम मेहता शहर में महम मोड़ पर स्थित खत्री अरोड़ा मैत्री संघ के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि इस समय हरियाणा से राज्यसभा के 5 सांसद हैं जो सब अलग-अलग जातियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा जाट, रामचंद्र जांगड़ा बैकवर्ड, कृष्ण पंवार दलित जब कि कार्तिकेय शर्मा और डी. पी. वत्स ब्राह्मण समुदाय से हैं।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अरोड़ा खत्री मैत्री संघ के नेता ने स्मरण करवाया कि भाजपा ने हरियाणा से कभी भी किसी भी पंजाबी को आज तक राज्यसभा में नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस टीस को मिटाने में अब सक्षम है। राज्यसभा सांसद डी. पी. वत्स का कार्यकाल अप्रैल माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में भाजपा को इस बार चूकना नहीं चाहिए तथा अपने किसी पंजाबी नेता को ही राज्यसभा में पहुंचने का अवसर प्रदान करना चाहिए।

इस अवसर पर राजेश खुराना, श्याम चावला, वेद प्रकाश मेहता, महेश तरीका, राकेश मेहता, सुरेश गिरधर, महेश मेहता, संजय ललित, राजू खुराना, रवींद्र ढल्ल, बंसी लाल रहेजा, संत लाल ग्रोवर आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button