विवेक आर्य होंगे गोहाना के नये SDM ; गोहाना में रिकॉर्ड 5.9 साल लंबे कार्यकाल के बाद आशीष वशिष्ठ का तबादला
गोहाना :-2 फरवरी: 2016 बैच के HCS अधिकारी आशीष वशिष्ठ को राज्य सरकार ने रिकॉर्ड 5.9 वर्ष लंबे कार्यकाल के बाद शुक्रवार को तबदील कर दिया। उनका स्थान 2021 बैच के एच.सी.एस. अधिकारी विवेक आर्य लेंगे। वह इस समय रोहतक के एस.डी.एम. हैं। दोनों अधिकारी एक-दूसरे का स्थान लेंगे।
आशीष वशिष्ठ गोहाना के दूसरे एच. सी. एस. अधिकारी हैं जिन्होंने सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। पहला कार्यकाल सूरजभान जांगड़ा का है । वह रिकॉर्ड 4 साल 4 महीने और 4 दिन गोहाना में नियुक्त रहे। आशीष वशिष्ठ की तरह से सूरजभान जांगड़ा भी लीप साल में और वह भी फरवरी के महीने में ट्रांसफर हुए। चौटाला सरकार के समय सूरजभान जांगड़ा का स्थानांतरण 29 फरवरी 2004 को हुआ था। आशीष वशिष्ठ के पास भी ड्यूल चार्ज रहा और सूरजभान जांगड़ा के पास भी यह ड्यूल चार्ज गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का रहा। आशीष वशिष्ठ सूरजभान जांगड़ा के गोहाना कार्यकाल से सवा साल से अधिक समय गोहाना में रहे।
रोचक बात यह है कि कुछ समय के लिए जब आशीष वशिष्ठ गोहाना के एस.डी.एम. नहीं रहे, तब भी उनकी नियुक्ति गोहाना में ही रही तथा वह चीनी मिल के एम. डी. बने रहे। उस सीमित समय भी उनकी जगह जो प्रदीप कौशिक गोहाना के एस.डी.एम. रहे, वह आशीष वशिष्ठ के अपने जीजा हैं कौशिक भी एच. सी. एस. अधिकारी हैं।
5.9 साल लंबे कार्यकाल के बाद आशीष वशिष्ठ रोहतक के एस.डी.एम. नियुक्त किए गए हैं। उनका स्थान इस समय इसी पद पर कार्यरत विवेक आर्य लेंगे।


