बी. पी. एस. महिला विश्वविधालय में छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
गोहाना:-25 नवम्बर : बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा छात्राओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
अध्यक्षता केंद्र की निदेशक डा. मंजू पंवार ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं में यह विश्वास होना चाहिए कि वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है कहीं भी बेफिक्र होकर जा सकती हैं। महिलाएं कमजोर नहीं है उन्हें कमजोर समझने की कोशिश न की जाए। आज के दौर में महिला के प्रति हो रही हिंसा और अपराधों से अपनी सुरक्षा लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 55 छात्राओं ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से महिला पुलिस कर्मी मंजीत कौर एवं मोनिका ने प्रशिक्षण दिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर श्वेता हुड्डा ने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर खेल निदेशक डा. सुमन दलाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सरला एवं सुरक्षा अधिकारी कली राम मौजूद रहे।


