Breaking News

मोहनलाल बडौली को लड्डू से तौल कर दिया समर्थन, लिया सांसद बनाने का संकल्प

 

सोनीपत :-9 मई :  लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से ही सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में प्रत्यासियों द्वारा जनसंपर्क अभियान पूरे जोर शोर के साथ जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडौली ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

लोकसभा चुनाव 2024 में सोनीपत से इस बार भाजपा नेतृत्व ने बीजेपी के पुराने और कद्दावर नेता मोहन लाल बडौली पर भरोसा जताया है। जिसके बाद से ही लगातार जनता के बीच रहने वाले मोहनलाल बडौली हर रोज दर्जनभर से अधिक गांवो में पहुंचकर पीएम मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे क्षेत्र के चुनाव में विरोधी खेमें में खलबली मची हुई है। जनता के बीच मोहनलाल बडौली की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी घबराए हुए हैं। जनता के बीच मिल रहे अपार जनसमर्थन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, ब्राह्मणवास के शादीपुर वार्ड में आयोजित चौपाल के दौरान गांव वालों ने मोहनलाल बडौली को लड्डू से तौलकर उन्हें इस बार सोनीपत से सांसद बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके साथ ही मोहनलाल बडौली ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत देवरड, कमाच खेड़ा, देश खेड़ा, राजगढ़, झमोला, करेला, गढ़वाली, बुरा ढेर, बुवाना, करसोला समेत 19 गांवो में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस बीच जुलाना गांव में जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभा में भाजपा पप्रत्याशी मोहनलाल बडौली ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमन्त्री बनने के बाद भारत के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया बदला है। कहा कि, मोदी के पीएम बनने के बाद भारतीय सैनिक दुश्मनों को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहते हैं। पीएम मोदी का सैनिकों के प्रति ऐसा लगाव है की हर दीपावली में वह अपने परिवार के बजाय देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटे जवानों के साथ दीपावली मनाते है। आयोजित सभा में मुख्य रूप से चेयरमैन प्रभात पांडेय, नीरज मलिक मंडल अध्यक्ष मुकेश गुहाड़ा, राधे शर्मा, प्रमेंद्र लाठर, संजय हुड्डा, फूलसिंह लाठर, रोहतास शर्मा, विजेंद्र शर्मा, विनोद मेहदिया समेत भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button