जे एल एन स्कूल के बच्चो ने गणित व फिजिकल में 100% नंबर के साथ 109 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराया
गोहाना :-30 अप्रैल : गोहाना के गुढ़ा रोड पर स्थित जे.एल.एन. स्कूल ने मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। जहां इस स्कूल के 109 बच्चों की मेरिट रही, वहीं 96 प्रतिशत अंक के साथ कीर्ति पुत्री जितेंद्र सर्वप्रथम रहीं। स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने मेधावी बच्चों, उनके अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।
स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के अनुसार मानविकी संकाय में 96 प्रतिशत अंक के साथ कीर्ति प्रथम, खुशी पुत्री रामचंद्र 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और प्रीति पुत्री बिजेंद्र 94.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहीं। विज्ञान संकाय में 93.8 प्रतिशत अंक के साथ खुशबू पुत्री दिनेश प्रथम, 93.6 प्रतिशत अंक के साथ पुरुषोत्तम पुत्र श्रीभगवान तथा 93.4 प्रतिशत अंक के साथ दीक्षा पुत्री कुलबीर तृतीय स्थान पर रहीं । इसी तरह से वाणिज्य संकाय में 94.4 प्रतिशत अंक के साथ सुप्रिया पुत्री संदीप प्रथम, 91.8 प्रतिशत अंक के साथ स्नेहा पुत्री सतीश द्वितीय तथा 84.4 प्रतिशत अंक के साथ खुशबू पुत्री रणधीर तृतीय स्थान पर रहीं।
स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक
राज कुमार जांगड़ा के अनुसार गणित विषय में रितिका
पुत्री सतपाल, आकाश पुत्र राजेंद्र, पुरुषोत्तम पुत्र श्रीभगवान, फिजिकल एजुकेशन में खुशी पुत्री रामचंद्र, कीर्ति पुत्री जितेंद्र और प्रीति पुत्री बिजेंद्र ने 100 बटा 100 अंक हासिल किए। मेधावी बच्चों को शिक्षक चिराग जैन, यशपाल शर्मा, सोमबीर, सुमित चहल, सुखबीर, संतोष यादव आदि ने भी बधाई दी।



