AdministrationAgricultureBreaking NewsGohana

पर्यावरण, वन व वन्य जीवन विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण और डीसी डॉ. मनोज कुमार.ने नई अनाज मंडी का किया दौरा, सुनी किसानों और आढ़तियों की समस्याएं

गोहाना :-27 अप्रेल : पर्यावरण, वन व वन्य जीवन विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण और डीसी डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में पड़ी गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। आढ़तियों ने एसीएस से फसल का उठान तेजी से करवाने की मांग रखी। आढ़तियों की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आढ़तियों ने एसीएस से कहा कि अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चला हुआ है। खरीद के बाद अनाज मंडी में फसल का उठान धीमी गति से चल रहा है। इससे आढ़तियों और किसानों को भारी परेशानी हो रही है। खरीद एजेंसियों को भी सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार खरीद करने और भंडारण करवाने के निर्देश दिए। मंडी में उन्होंने गेहूं की खरीद प्रक्रिया, बारदाने की उपलब्धता, नमी मापक यंत्र और भंडारण से जुड़ी जानकारी जुटाई। इस अवसर पर एसडीएम विवेक आर्य, हैफेड से डीएम उमाकांत, मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button