Breaking News

कांग्रेस हरियाणा से अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज हो सकती है, 10 अप्रैल को उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।

हरियाणा कांग्रेस में जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायकों की एंट्री की खबर से हलचल मची हुई है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जजपा के 2 विधायक उनके टच में हैं। इन विधायकों को लोकसभा टिकट देने को लेकर कांग्रेस में बवाल भी मचा हुआ है।

इनमें एक तरफ कुमारी सैलजा और दूसरी तरफ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा हैं। सूत्रों की मानें तो इन विधायकों का कभी कांग्रेसी बैकग्राउंड रहा है। जिस वजह से कांग्रेस उनकी घर वापसी करवाकर सियासी तौर पर सुर्खियां बटोरना चाहती है।

इसी वजह से हरियाणा की 6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस की पिछली बैठक में सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप के नाम पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के नाम पर विचार किया जा रहा है।

वहीं हरियाणा में उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस सबको चौंका सकती है।

दिग्गज समर्थकों को एडजस्ट करना चाह रहे
हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से किनारा कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दवाब में अब वह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। यही वजह है कि दूसरे दलों में गए कुछ बड़े चेहरों की वह पार्टी में वापसी कराना चाह रहे हैं।

अभी कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनका बैकग्राउंड कांग्रेस से है। अब पार्टी के दिग्गज उन्हें टिकट दिलाकर वापसी कराने की जुगत कर रहे हैं। हालांकि इन चेहरों का पार्टी के नेता एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आज ऐलान संभव
कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा से अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा इसी सप्ताह कर सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसकी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली है, 10 अप्रैल को उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है।

कांग्रेस कुरुक्षेत्र से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि आप नेता सुशील गुप्ता इंडिया ब्लॉक के साथ चुनाव पूर्व समझौते के तहत उस निर्वाचन क्षेत्र से पहले ही मैदान में उतर चुके हैं। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों का नाम अभी तय होना बाकी है।

फिल्म अभिनेता राज बब्बर का विरोध
लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। उनके नाम पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ने पर विचार चल रहा है, जहां भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है।

हालांकि, कुछ हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया है, उनका कहना है कि निर्वाचन क्षेत्र से परिचित किसी राज्य नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। गुरुग्राम सीट के लिए राव दान सिंह और कैप्टन अजय यादव का नाम भी प्रस्तावित किया गया है।

सोनीपत से उत्तराखंड डेरा प्रमुख का नाम
सोनीपत से उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख का नाम चल रहा है। जो मूल रूप से जींद के रहने वाले हैं। बृजेंद्र सिंह और चंद्रमोहन हिसार के लिए प्रबल दावेदार हैं। श्रुति चौधरी और राव दान सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटों के लिए प्रबल दावेदार हैं।

हालांकि संभावित नामों पर अंतिम फैसला लेने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है। साथ ही यह भी हिदायत दी है कि 9 अप्रैल को होने वाली CEC की मीटिंग में सूबे के 9 सीटों के पैनल में सिर्फ एक ही दावेदार होना चाहिए।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button