Breaking News
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के फ्लाइंग दस्ता ने भैंसवाल कलां गांव में परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा, फ्लाइंग दस्ता ने निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन के 9 केस किए दर्ज, साथ ही ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को भी किया कार्यभार से मुक्त
गोहाना :-18 मार्च : हरियाणा शिक्षा बोर्ड के फ्लाइंग दस्ता ने सोमवार को भैंसवाल कलां गांव में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। वहीं फ्लाइंग दस्ता ने निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन के भी 9 केस दर्ज किए। इसके साथ ही ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार से मुक्त कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि सोमवार को 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान बोर्ड के फ्लाइंग दस्ता ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भैंसवाल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में परीक्षार्थी नकल करते हुए मिला। इसी के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी।


