भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने गोहाना में संबोधित किया सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन
राम का न्योता ठुकराने वाली कांग्रेस को वोट मांगने का भी अधिकार नहीं : विजयवर्गीय
गोहाना :-10 मार्च : राम का न्योता ठुकराने वाली कांग्रेस को तो वोट मांगने का अधिकार भी नहीं है। रविवार की शाम को यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने तीसरी बार मोदी के सिर पर ताज सजाने के लिए कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ-सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता जैसे आह्वान किए।उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपने बूथ के प्रत्येक घर से संपर्क करने का संकल्प करवाया।
कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से गोहाना पहुंचे।
उन्होंने शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिले के 6 और जींद जिले के
3 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा के रचनाकार बताया। उन्होंने स्मरण करवाया कि पी. एम. नरेंद्र मोदी किसी भी जीत का श्रेय खुद नहीं लेते अपितु हमेशा
कार्यकर्ताओं को देते हैं।
सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब
सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक मोहन लाल बड़ौली, डॉ. कृष्ण मिढा, महिपाल ढांडा और निर्मल चौधरी, पूर्व विधायक बच्चन सिंह आर्य, सोनीपत भाजपा
के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और जींद जिले के अध्यक्ष राजू मोर, पूर्व मंत्री कविता जैन, सी.एम. के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और प्रदेश मंत्री पं. उमेश शर्मा, गोहाना हलके के पूर्व प्रत्याशी तीर्थ राणा, बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर दत्त आदि भी पहुंचे।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि
भाजपा ने जो भी कहा, उसे कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते लुटते देखा था, हम वह सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसने मंदिर को बनते हुए देखा है। राम का मंदिर न केवल अयोध्या अपितु इस्लामिक देश सऊदी अरब में भी बना है।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने जातिगण मतगणना की मांग का कड़ा विरोध किया । उन्होंने देवीलाल और चौटाला का खासकर नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इस परिवार ने हरियाणा में भ्रष्टाचार की गंगा बहाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गरीबी
देखी ही नहीं, इससे वह गरीब का दर्द महसूस नहीं कर सकते।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि जब जे.एन.यू. में देश विरोधी नारे लगते हैं, तब कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल समर्थन करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लोगों को हमेशा के लिए घर भेजना है। इंडिया
गठबंधन पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को झूठ बोलने में मास्टरी हासिल है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वप्रथम बलिदान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में न पाकिस्तान, न आई. एस. आई. के झंडे, न कहीं पत्थरबाज दिखाई देते
हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा मेरा परिवार मोदी परिवार, एक बार फिर मोदी सरकार, अब की बार 400 पार जैसे नारों के साथ किया। उन्होंने कहा कि आप जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। आप अपने बूथ के हर घर में जाएं। आप देश में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार द्वारा किए काम जनता को बताएं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के साथ तकदीर नरवाल, मीना नरवाल, बलराम कौशिक, निशांत छौक्कर, नवीन मंगला, डॉ. धर्मबीर नांदल, डॉ. ओम प्रकाश आत्रेय, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रजीत विरमानी, नरेंद्र गहलावत, परमवीर सैनी, सोनिया मोर, सुनील वत्स, रमेश खुराना, सुमित कक्कड़, विनोद जैन, विनोद सहरावत आदि भी पहुंचे।


