महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल ओपन बॉक्सिंग में गोहाना ने जीते 5 पदक
गोहाना :- 24 जनवरी: नेशनल ओपन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोहाना बॉक्सिंग अकादमी छा गई। इस अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक प्राप्त किए।इनमें एक स्वर्ण पदक, दो-दो रजत पदक और कांस्य पदक हैं। बुधवार को पदक विजेता बच्चों को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक ने सम्मानित किया।
आर.ई.सी. वेस्टर्न टैलेंट हंट ओपन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 3 जनवरी से 19 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुई। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने करवाई। गोहाना बॉक्सिंग अकादमी के कोच विकास मलिक ने बताया कि निखिल ने 80 किलोग्राम के भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हिमांशु ने 63 किलोग्राम और निशा ने 50 किलोग्राम के भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। हर्ष ने 57 किलोग्राम भार वर्ग और रितिका ने 52 किलोग्राम के भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
सम्मान समारोह में बलराज, जोगेंद्र, वतन मलिक, मनोज, सुंदर, अनिल पूनिया, विकास, अजय सैनी आदि भी मौजूद रहे।