Breaking NewsGohanaPolitics

लोस, विस चुनावों के लिए सोनीपत BJP के जिला अध्यक्ष ने लगाई जिम्मेदारियां

गोहाना :-20 जनवरी: सोनीपत भाजपा के नए जिला अध्यक्ष ने शहर में सोनीपत रोड पर स्थित सरकारी विश्रामगृह में बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की इसी वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटियां लगाई।

बैठक की अध्यक्षता बरोदा हलके के प्रभारी बलराम कौशिक ने की। जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि भाजपा की केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बने तो यह हैट्रिक हरियाणा में भी अवश्य लगे, यह लक्ष्य छोटे से छोटे कार्यकर्ता से ले कर बड़े से बड़े नेता का होना चाहिए। इस के लिए सब को अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा के जिला अध्यक्ष दोदवा ने कार्यकर्ताओं को अपना-अपना बूथ जीतने की रणनीति बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपना-अपना बूथ जीत गए, केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का कोई रोक नहीं सकेगा।

जसबीर दोदवा ने 22 जनवरी के अयोध्या के लिए श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ 25 जनवरी के मतदाता जागरूकता अभियान को भी सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने दीवार लेखन अभियान को भी सफल बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पं. उमेश शर्मा, योगेश्वर दत्त, परमवीर सैनी, सुधीर मलिक, सुरेंद्र आर्य, दिनेश व्यास, आजाद जागसी, सूरत सिंह, जितेंद्र नरवाल, आशीष कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button