Breaking NewsGohanaPolitics

सपने में भी नहीं सोचा था, बनूंगा कभी जिला अध्यक्ष : दोदवा

गोहाना :-20 जनवरी: मेरा गांव बेहद छोटा और बहुत बैकवर्ड है। मैंने तो कभी सपने में भी यह नहीं सोचा था कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मुझे जिला अध्यक्ष बनाएगी। शनिवार को यह टिप्पणी सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने की। दोदवा ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि वह सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों में से किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

जसबीर दोदवा गोहाना में नए बस स्टैंड के निकट पार्टी दिग्गज नरेंद्र गहलावत के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पहले से बेहद मजबूत है। वह उसे और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। जसबीर दोदवा ने कहा कि उनका लक्ष्य सोनीपत जिले की सब 6 सीटें पार्टी की झोली में डालना है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी पी. एम. और प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर सी.एम. पद की हैट्रिक लगाएंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत भाजपा के नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा की ही खूबसूरती है कि एक सामान्य जिले में अनुसूचित जाति के किसी छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके अनुसार भाजपा सब का साथ-सब का विकास के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

नरेंद्र गहलावत कुछ समय पहले जजपा से भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी इकलौती पार्टी है जहां कोई टांग सिंचाई नहीं है तथा छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भरपूर इज्जत होती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना,सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी और जिला महामंत्री परमवीर सैनी, गोहाना बार एसोसिएशन के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने वीरेंद्र भनवाला आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button