Breaking NewsEducationGameGohana

इंटर कॉलेज कराटे में गोहाना के मयंक ने स्वर्ण और गोहाना के ही विकास ने जीते रजत पदक

गोहाना :-19 जनवरी: इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले गोहाना के चार विद्यार्थियों ने पदक अपने नाम किए। मयंक ने स्वर्ण तो विकास ने रजत पदक जीते। शुभम और प्रदीप को कांस्य पदक में संतोष करना पड़ा। चारों पदक विजेताओं को शुक्रवार को गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने सम्मानित किया। मलिक ने पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप 15 जनवरी से 17 जनवरी तक रोहतक में एम.डी.यू. में हुई। मयंक रोहतक के नेकीराम शर्मा कॉलेज के छात्र हैं। उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया विकास जसिया गांव के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ते हैं। उन्होंने रजत पदक हासिल किया। शुभम रोहतक के जाट कॉलेज और प्रदीप बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में हैं। इन दोनों छात्रों ने कांस्य पदक जीते। चारों पदक विजेता कराटे कोच अनिल भारद्वाज के शिष्य हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button