गोहाना में दो सफाई कर्मचारी भाजपा द्वारा कर्तव्यनिष्ठ अवार्ड से सम्मानित
गोहाना :-19 जनवरी: सोनीपत भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने शुक्रवार को गोहाना में दो सफाई कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया। दोदवा ने नगर गांव के डेरा बाबा तेजपुरी शिव मंदिर को पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा संग मिल कर बुहारा
भाजपा देशभर में 14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान संचालित कर रही है। उसी कड़ी में भाजपा के गोहाना मंडल ने नगर गांव के डेरा बाबा तेजपुरी शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए जसबीर दोदवा और तीर्थ सिंह राणा के साथ प्रदेश सचिव पं. उमेश शर्मा भी पहुंचे। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ और युवा अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल ने की।
भाजपा नेतृत्व द्वारा नगर गांव के सफाई कर्मचारी राज् उर्फ काशी तथा रणबीर उर्फ राणाको सम्मानित किया गया। दोनों सफाई कर्मचारियों को सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कर्तव्यनिष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया।
इस अवसर पर इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी, अरुण बड़ौक, वीरेंद्र सिंह आर्य, नरेंद्र गहलावत, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, विजय निनानिया, डॉ. रमेश कश्यप, संदीप हुड्डा आदि भी उपस्थित रहे।



