Breaking NewsEducationGameGohana

गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल की ब्लूमिंग डेल के नौनिहालों ने खेल प्रतियोगिताओं में झोंकी ताकत

गोहाना :-21 दिसम्बर : आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की ब्लूमिंग डेल विंग के दो दिन से जारी खेल प्रतियोगिताएं गुरुवार को पूर्ण हो गई। इन प्रतियोगिताओं में प्ले ग्रुप के साथ नर्सरी, एल. के. जी. और यू. के. जी. के बच्चों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा का रहा जिनका सहयोग खेल शिक्षक अक्षय, मनजीत, कपिल और सुदेश ने किया। प्ले ग्रुप के कपल रेस में हरगुन, दिव्या, समर, हरनूर, ओजस, कुंजल, कासवी, दिव्या, अद्विका प्रथम स्थान पर रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नर्सरी में जेंटलमैन रेस में सहज, भूमि, नित्या चुघ, वेदिका, सानवी, अरमान, कनक, अनाया और भवि ने बाजी मारी। एल. के. जी. की म्यजिकल चेयर रेस में रियांश, गर्व, रिहान, शिवम, लव्यम, वान्या, समायरा, आद्या और धैर्य प्रथम रहे।

यू. के. जी. के टग ऑफ वार में रेवा, परी, अवनि, अथर्व, सक्षम, मिलन, चारवी, रूही, अर्शित और शुभम को विजेता घोषित किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button