स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की टीम में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व किया गोहाना की मनीषा सैनी ने
गोहाना :-20 अक्तूबर : 2023-24 के ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट में खो-खो में हरियाणा की टीम विजेता बनी। इस स्वर्ण पदक विजेता टीम में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व गोहाना की मनीषा सैनी ने किया। दिल्ली के कोहात एन्क्लेव में ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट 15 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया गया । यह टूर्नामेंट एन. सी. टी., दिल्ली के शिक्षा एवं खेल निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में खो-खो के फाइनल में हरियाणा और पांडिचेरी की टीमें भिड़ीं। विजेता हरियाणा की टीम बनी | पांडिचेरी की टीम उप विजेता रही। स्वर्ण पदक विजयी करने वाली हरियाणा की टीम ने मनीषा सैनी ने सोनीपत जिले का अकेले प्रतिनिधित्व किया। वह गोहाना में बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में ग्राम सचिव हैं। उनके पास पूठी गांव का प्रभार है। वह मनीषा के पति मंगल सैनी पानीपत के उरलाना गांव में इकोनॉमिक्स के लेक्चरर नियुक्त हैं। सैनी परिवार गोहाना शहर में सेक्टर 7 में रहता है।



