AdministrationBPS महिला यूनिवर्सिटीBreaking NewsSonipatअंतराष्ट्रीय योग दिवस

उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

सोनीपत, 10 जून। उपायुक्त, नेहा सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु आयुष विभाग, सोनीपत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 11, 12 एवं 13 जून 2026 को जिले के सभी ब्लॉकों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 12 जून 2026 को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में एक दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पंचायत एवं विकास, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री माननीय श्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।उन्होंने योग को स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।इस संदर्भ में आयुष विभाग द्वारा बी पी एस महिला विश्वविद्यालय के अधिकारियों से एक बैठक मे कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु चर्चा की ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग सहायकों, योग प्रशिक्षकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास हेतु कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।इस दौरान विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान एवं योग के स्वास्थ्य लाभों का अभ्यास भी करवाया जा रहा है ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि जिले के सभी सातों ब्लॉकों में योग सहायकों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रभावी एवं व्यवस्थित प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga For Healthy Ageing” है। इस थीम का उद्देश्य योग के माध्यम से प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों से 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी, योग विशेषज्ञ, योग सहायक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button