ग्रामीण पाठकों की मांग पर शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना होगी वाई-फाई युक्त

गोहाना, 27 अप्रैल : शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना में कार्यकारिणी की मासिक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण पाठकों को आधुनिक सुविधा प्रदान करने और वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप समस्त लाइब्रेरी परिसर को वाई-फाई से युक्त करवाया जाए। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष श्री अनील लठवाल ने की। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने इसका जिम्मा लाइब्रेरी संस्थापक मास्टर राजेश लठवाल को सौंपा ताकि शीघ्रता से यह सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना सबके लिए निशुल्क है और कोई भी आमजन यहां आकर स्वाध्याय कर सकता है।
बैठक में उपाध्यक्ष मास्टर नरेन्द्र लठवाल, महासचिव मास्टर कृष्ण सरोहा, सहसचिव मास्टर रवि कुमार बामनिया, खजांची चांद राम आंतिल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला देवी, आशा वर्कर बिमला देवी, पोस्टमास्टर मनजीत, हेडमास्टर साहब सिंह लौहरा, हरियाणवी गीत लेखक डागा लठवाल, नीरज बामनिया, लाइब्रेरियन प्रीति सरोहा इत्यादि उपस्थित रहे।



