BPS महिला यूनिवर्सिटीBreaking NewsEducationGohana

बी पी एस महिला विश्वविद्यालय के  बहुतकनीकी संस्थान के सीनियर लेक्चरर रणबीर राठी 33 वर्ष सेवाएं देकर हुए सेवा निवृत

 

खानपुर कलां -31 दिसंबर। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के महिला बहुतकनीकी संस्थान के लाइब्रेरी साइंस के सीनियर लेक्चरर श्री रणवीर सिंह राठी आज सेवा से निवृत हो गए हैं। महिला बहुतकनीकी संस्थान में रणबीर राठी ने 33 वर्ष अपनी सेवाएं दी हैं।

उनकी सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में श्री रणवीर राठी का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारत्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने रणवीर राठी को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो संकेत विज महिला बहुतकनीकी संस्थान की प्राचार्य किरण जिंदल ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button