Breaking NewsCrimeGohana

अवैध हथियार तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

गोहाना, 10 नवंबर : जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम नें अवैध हथियार तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निगम पुत्र सुभाष चंद निवासी गामड़ी जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनाँक 09 नवम्बर 2025 को क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु गोहाना से खानपुर रोड पर गांव गामड़ी में मौजुद था कि ख़ुफ़िया जानकारी मिली कि निगम पुत्र सुभाष चंद निवासी गामड़ी के पास अवैध हथियार है। जो कुछ समय बाद गोहाना बाईपास से गांव न्यात की तरफ आने वाले रोड से अपने गांव की तरफ आएगा अगर न्यात रोड, गामडी मोड पर नाकाबंदी की जाये तो अवैध हथियार सहित काबू आ सकता है। जो पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर गामड़ी मोड़ पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरु की तो कुछ समय बाद एक नौजवान लड़का गोहाना बाईपास से गांव न्यात की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम निगम पुत्र सुभाष चंद निवासी गामड़ी जिला सोनीपत बतलाया। पुलिस टीम द्वारा युवक निगम उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी लने पर युवक निगम की पहनी हुई लोवर से एक देशी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआl इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही संदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी निगम पुत्र सुभाष चंद निवासी गामड़ी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button