बीपीएस महिला विश्वविद्यालय मे साइबर सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन

खानपुर कलां / गोहाना, 15 अक्टूबर(अनिल जिंदल)। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग में राजनीति विज्ञान की छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग की रिसर्च स्कॉलर श्रीमती मोनिका, ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा का महत्व समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुषमा जोशी ने की।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर डॉ. रामपाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. ममता ने मंच संचालन किया। बीए प्रथम और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रीमती मोनिका ने अपने व्याख्यान में साइबर सुरक्षा के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. सुषमा जोशी ने इस व्याख्यान को बहुत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने प्रश्नों के माध्यम से अपने संदेहों का समाधान भी किया।
प्रो रामपाल ने कहा कि इस व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें अपने भविष्य में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।