अवैध हथियार तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना, खबर अब तक (अनिल जिंदल ), 2 जून : जिले की क्राईम युनिट गोहाना की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संजीव उर्फ़ भोला पुत्र भगवान भरोसा निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 01 जून 2025 को क्राईम युनिट गोहाना की पुलिस टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विकास अपनी पुलिस टीम के साथ गोहाना से गन्नौर रोड, गाँव कासंडी अड्डा पर मौजूद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक नौजवान लड़का खाकी रंग का पिट्ठू बैग टांगे हुए कासंडा-कासंडी डबल नहर के पुल पर खड़ा है, उपरोक्त लड़के का नाम संजीव उर्फ़ भोला पुत्र भगवान भरोसा निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत है जो अपने पिठ्ठू बैग में दो अवैध असले व जिन्दा रौंद लिए हुए है यदि तुरंत रेड की जाये तो हथियारों सहित पकड़ा जा सकता है। जो पुलिस टीम सूचना के आधार पर कासंडा-कासंडी डबल नहर पुल की तरफ रवाना हुई जो पुल से कुछ ही दूरी पर पहुंची तो एक नौजवान ल़डका अपने कंधे पर पिट्ठू बैग टांगे हुए सामने पुल पर खड़ा दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके नाम पता पुछा तो शख्स ने अपना नाम संजीव उर्फ़ भोला पुत्र भगवान भरोसा निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत बतलाया जो पुलिस टीम ने शक के बिनाह पर संजीव उर्फ़ भोला उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी ली तो संजीव उर्फ़ भोला द्वारा अपने साथ में लिए हुए खाकी रंग के पिठ्ठू बैग से एक पिस्तौल 315 बोर, एक पिस्तौल 12 बोर व दो जिन्दा रोंद बरामद हुए। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
क्राईम युनिट गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही विकास ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी संजीव उर्फ़ भोला पुत्र भगवान भरोसा निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।