Breaking NewsGohanaPoliticsReligionबीजेपी

“गोहाना में बीजेपी का विधायक बने” ऐसी मन्नत मांगने वाले समर्थक विनोद को कैबिनेट मंत्री ने वैष्णो देवी की साईकिल यात्रा के लिए किया रवाना

 डॉ अरविंद शर्मा की जीत की मांगी थी मन्नत

गोहाना, 5 अप्रैल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने अपने समर्थक विनोद शर्मा को साइकिल से माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना किया। विनोद शर्मा ने विधानसभा चुनाव में डॉ अरविंद शर्मा की जीत की मन्नत मांगी थी और उसके पूरा होने पर कटरा माता वैष्णो देवी तक साइकिल पर जाने का ऐलान किया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीती देर शाम सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा महावीर चौक पहुंचे तथा शिव गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित माँ भगवती के पावन नवरात्रों में माता की चौकी पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इलाकेवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इसके बाद सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने वार्ड 8, सन्त नगर निवासी विनोद शर्मा पुत्र गोकुल चन्द को माता वैष्णो देवी तक साइकिल पर जाने के लिए रवाना किया व शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि विनोद शर्मा ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए ऐलान किया था कि डॉ अरविंद शर्मा की जीत होने के बाद वो साइकिल पर माता वैष्णो देवी तक जाएंगे। शुक्रवार देर शाम कैबिनेट मंत्री ने अपने समर्थक को भक्ति-भावना के साथ रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, वार्ड 11 पार्षद अंजू कालड़ा, सुमित कक्कड़, कुलदीप कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button