Breaking NewsCrimeGohanaभ्रष्टाचार

गोहाना में ACB की टीम ने तहसीलदार के नाम पर रिश्वत लेते अर्जी नवीस को किया रंगे हाथों गिरफ्तार 

 

गोहाना, 4 अप्रैल : ACB की टीम ने आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से एक लाख रूपये बतौर रिश्वत लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है |

शिकायतकर्ता ने ACB, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गोहाना के नजदीक गांव खंदराई में एक 667 वर्गगज का प्लॉट खरीदा है। इस प्लाट की रजिस्ट्री करने की एवज में यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना द्वारा अभियमन्यु, तहसीलदार गोहाना, जिला सोनीपत के कहने पर उससे एक लाख रूपये बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिकायतकर्ता की शिकायत पर ACB करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस, तहसील गोहाना को शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो तहसील गोहाना, जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के दौरान इस मामले में दूसरा आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button