Breaking NewsGohanaHealth
रभड़ा गांव में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर
गोहाना, 2 अप्रैल। गोहाना उप मंडल की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय आई.ए.एस के निर्देशानुसार आज दिनांक 02/04 /2025 आयुष ग्राम माहरा द्वारा डॉक्टर सुरेश कुमार दुग्गल जी ने अपनी टीम के साथ गांव रभड़ा की ‘धडूक्या चौपाल’ में आयुर्वेदिक कैंप लगाया , जिसमें अनेक प्रकार के मरीजों का निरीक्षण किया व फ्री दवाइयों का वितरण किया ! आयुष विभाग द्वारा लगाई जा रहे कैंप का आमजन को बहुत लाभ मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इसका फायदा उठा रहे हैं। 185 लोगों ने कैम्प का लाभ लिया! सहायक टीम में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट यशबीर, आयुष योग सहायक बीरभान, प्रोमिला कौर, योग इंस्टक्टर प्रमिला मौजूद रहे !



