गोहाना के सितार वादक देव शर्मा ने राष्ट्रीय सत्र पर बजाया सफलता का डंका

गोहाना, 16 मार्च : गोहाना के रोहतक रोड सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में सितार वादक देव शर्मा को सम्मानित किया गया | जिसमें आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा गोहाना के प्रतिभाशाली सितार वादक देव शर्मा ने अपनी कला से राष्ट्रीय सत्र पर अपनी पहचान बनाई है | हाल ही में वे भारत सरकार द्वारा संचालित वेव्स आफ इंडिया के तहत मुंबई में आयोजित सिंफानी आफ इंडिया रियलिटी शो में पूरे देश के चुने हुए 125 कलाकारों में से एक बने यह प्रतिष्ठित शो डीडी नेशनल चैनल टीवी पर प्रकाशित हुआ जिससे उनकी प्रतिभा को पूरे देश में सराहना मिली वर्तमान में वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से एम ए म्यूजिक सितार कर रहे हैं देव शर्मा के अनुसार उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता पंडित विजेंद्र आर्य और माता शीला देवी का सहयोग और आशीर्वाद रहा है | पिता ऑटो रिक्शा चला कर और वैदिक रीति द्वारा हवन यज्ञ कर के परिवार का गुजरा करते हैं | देव शर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने और देश विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने का सपना रखते हैं | सम्मान समारोह की अध्यक्षता आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा ने की | उन्होंने कहा गोहाना के विष्णु नगर निवासी देव शर्मा की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है | उनकी मेहनत और समर्पण से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन हो रहा है | सम्मान समारोह में देव शर्मा के पिता पंडित विजेंद्र आर्य, सुमित शर्मा, टिंकू शर्मा, दमन कुमार, विष्णु महाराज, मुख्तार सिंह दांगी, कृष्ण पांचाल, भाना पांचाल, राहुल शर्मा, दीपक कौशिक, रोहित वशिष्ठ तथा रवि चहल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |