घेर से भैसे चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गोहाना, 11 मार्च : जिले के थाना बरोदा की पुलिस टीम नें घेर से भैंस चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को प्रोड्क्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रिजवान पुत्र रहीश निवासी बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 10 अप्रैल 2022 को शक्ति पुत्र समून्द्र निवासी बनवासा जिला सोनीपत ने थाना बरोदा में शिकायत दी कि दिनाकं 10.04.2022 को समय करीब 3.50 पर में उठा तो मैने देखा कि मेरे घेर से भैसे गायब है जो मै बाहर निकला तो एक भैस मेरे घऱ से कुछ दुरी पर खंबे से बंदी मिली व एक भैस गेट का ताला तोड कर चोरी कर ले गए इसके साथ-साथ जब मै मन्दिर कि तरफ गया तो गाँव के दो सरकारी भैसे भी गेट का ताला तोड कर चोरी कर ले गए। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया था।
अनुसंधान टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी खजान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए थाना बरोदा की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विनोद ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी रिजवान पुत्र रहीश निवासी बागपत उत्तर प्रदेश को प्रोड्क्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।