सहायक रजिस्टर सहकारी समितियां गोहाना के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : प्रशांत
गोहाना, 8 मार्च । आज सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गोहाना के कार्यालय परिसर में बड़े धूमधाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत होने उपरांत श्री प्रशांत सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गोहाना ने महिला सशक्तिकरण पर बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम को विशेष थीम एकसीलरेट एक्शन के साथ मनाया गया। यह थीम लैंगिक समानता की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है। इसका अर्थ महिला उत्थान के प्रयासों में तेजी लाना है।
यह थीम सरकार, संगठनों, और व्यक्तियों से बाधाओ को दूर करने और महिलाओं के समान अवसरों के माहौल को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व में यह भी कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं लेकिन यह भी एक सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता भेदभाव झेलना पड़ता है लेकिन वर्तमान सरकार महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार अनेक प्रकार की स्कीम में महिला उत्थान व सशक्तिकरण बारे अमल में ला रही है सरकार महिला शिक्षा व सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चला रही है इसी कड़ी में सहकारिता के माध्यम से भी महिलाओं को स्वयं रोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वह उनको सहकारी समितियां से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित आई हुई सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल भेंट की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रही।


