Breaking NewsCrimeGohana

टावर कर्मचारी बनकर टावर का सामान चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 7 मार्च | जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने टावर कर्मचारी बनकर टावर का सामान चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित पुत्र प्रेम निवासी भाना ब्राह्मण जिला जींद का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 25 अप्रैल 2024 को संदीप पुत्र रामभज निवासी अदियाना जिला पानीपत नें थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मै R.S सिक्योरिटी कम्पनी जींद मे सुपरवाईजर के पद पर कार्य करता हूँ l R.S कम्पनी ने इन्डस टावर लिमिटेड कम्पनी से पैट्रोलिंग सिक्योरीटी का काम ले रखा है इन्डस कम्पनी का एक टावर रमेश चन्द्र पुत्र सुलतान निवासी शिव नगर गोहाना के मकान की छत पर लगा हुआ है | दिनांक 20.04.2024 को समय करीब 4.00 PM के बाद टावर कि रेंज आना बन्द हो गई। दिनांक 21.04.2024 को मैने अपने गार्ड नरेश पुत्र दलेल निवासी अदियाना के साथ समय करीब 3.00 PM को आकर देखा तो टावर से 2 R.R.U गायब मिले जब हमने रमेश चन्द्र के लडके भोम (BHOM) ने बतलाया कि दो लडके टावर पर आये थे जो अपने आप को कम्पनी का कर्मचारी बता रहे थे मैने अब तक अपने हर कर्मचारी से इस घटना बारे पुछताछ की तो सभी ने शिव नगर स्थित इन्डस कम्पनी के टावर पर हम नही गये। मुझे शक है कि इन दो R.R.U सिस्टम को उन दो अन्जान लडको ने चोरी कर लिया है। इस घटना का भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी भीम उर्फ बंटी पुत्र रामलाल निवासी कौयर जिला करनाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी रोहित पुत्र प्रेम निवासी भाना ब्राह्मण जिला जींद को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button