पीएम मोदी ने नारी सशक्तिकरण को सामाजिक आन्दोलन बनाया : डॉ रीटा शर्मा
बीते 10 साल में महिलाओं, बेटियों को प्रतिभा प्रदर्शन के अनुकूल अवसर मिले, हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही है नारी शक्ति

गोहाना, 6 मार्च। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को सामाजिक आन्दोलन बनाकर महिलाओं, बेटियों के मान-सम्मान को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके दिखाए रास्ते पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश कर रहा है।
वे शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा व गंगेसर गांव की महिला सरपंच सविता देवी के संयुक्त प्रयास से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम का गांव गंगेसर की एससी चौपाल में शुभारम्भ कर रही थी। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने महिला सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं को दवाइयां वितरित की। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि विश्व में भारत का गौरव बढाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के उत्थान के लिए जितने भी अभियान प्रारंभ किए, उन्हें सामाजिक आंदोलन बनाकर महिला सशक्तिकरण शब्द की सार्थकता के पैमाने पर खरा उतारने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर दुनिया गर्व कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रदेश में क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शानदार उपलब्धि हासिल हुई हैं। आज हरियाणा कैरोसीन फ्री राज्य है। 9 लाख से अधिक लाख गरीब एवं वंचित परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाते हुए बहनों को चूल्हे के धुंए से निजात दिलाई गई है। इस कदम से बहनों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। गांव ही नहीं, अपितु शहरों में भी शौचालय की कमी के चलते बहनों को मुंह अंधेरे बाहर शौच के लिए जाना पडता था। इससे उनके सामने स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। लेकिन खुले में शौच से मुक्त हरियाणा में आज बहनों की इस चिंता का निवारण हुआ है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करती हूं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के राजनीतिक प्रोत्साहन का सबसे बडा उदाहरण हरियाणा बना है, जहां पर 42 प्रतिशत जनप्रतिनिधि बहन-बेटियां हैं। उन्होंने खुशी जताई कि हमारी सरकार अब पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिषत भागीदारी देने के लिए संकल्पबद्ध है। एक समय देश में लिंगानुपात की बढती खाई के लिए हरियाणा सबसे खराब स्थिति वाले राज्यों में था। इस गंभीर समस्या को महसूस करते हुए हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की शुरूआत पानीपत की ऐतिहासिक धरती से की। आज सरकार, विभिन्न विभागों के सहयोग और सामाजिक भागीदारी की बदौलत हरियाणा में 1000 लडकों पर 920 लडकियां जन्म ले रही हैं। समाज विषेशकर अभिभावकों के मन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। महिला कर्मचारियों की मेटरनिटी लीव अवधि में बढोतरी, दिव्यांग महिला कर्मचारियों को स्पेशल चाइल्ड केयर भत्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायकों के मानदेय में अधिकांष प्रदेशों से ज्यादा बढोतरी करना, पुलिस में महिलाओं का संख्याबल 10 प्रतिशत करना तथा इसे बढाकर 15 प्रतिषत करने का संकल्प लेना, प्रदेश की पहली महिला रिजर्व बटालियन मंजूर करने जैसे प्रभावी निर्णय लेने से प्रदेश में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं, विशेषकर बेटियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बढ़चढ़ कर लाभ उठाना चाहिए, ताकि वो मज़बूत होकर देश व समाज को मजबूत बना सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, पंचायत समिति मुंडलाना चेयरपर्सन बहन सुशीला, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, सरपंच राजेश, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा, डॉ देवेन्द्र कौशिक, कृष्णा, शीला लाकड़ा, सरिता, प्रवीण कपूर, राजेश भावड, बाला सैनी, अंजू देवीआदि उपस्थित रहे।