Breaking NewsGohanaPolitics
बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देकर नायब सरकार ने नायाब काम किया : प्रदीप सांगवान

गोहाना : 30 अक्टूबर : भाजपा के बरोदा हलका से हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार प्रदीप सांगवान ने भादोटी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की नायब सरकार ने बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देकर नायाब काम किया है। अभी हाल में हुई नियुक्तियों में इस गांव के 16 युवकों को बिना खर्ची पर्ची के नौकरी मिली है। सभी ने प्रदीप सांगवान व भाजपा की प्रदेश सरकार का इसके लिए धन्यवाद किया। सांगवान ने भी सबको बधाई देते हुए कहा कि सभी ने ईमानदारी व निष्ठा से अपने अपनी ड्यूटी करनी चाहिए। सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर उनके साथ मुड़लाना ब्लाक समिति के चेयरमैन मनोज शर्मा,जिला मीडिया सह प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, सरपंच सत्यवान बैरागी, सरपंच सतपाल मान, मास्टर सुरेश कुमार, अनिल, रिंकू, आशीष, दीपक, तन्नू, रूपा, साहिल आदि उपस्थित रहे।



