Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

हरियाणा दिवस पर बीजेपी गोहाना में करेगी महाभोज ( चूल्हा न्योन्द ) का आयोजन, सी एम नायब सैनी होंगें शामिल

इस समारोह में राजस्थान के सी.एम. भजन लाल शर्मा और हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचेंगे।

 

गोहाना :- 29 अक्तूबर : गोहाना के जींद रोड स्थित गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य के आवास पर सोनीपत भाजपा के जिला प्रवक्ता आनंद हुड्डा और गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य और महामंडलेश्वर स्वामी जसमेर कल्याणकारी के साथ पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

आनन्द हुड्डा ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि सी.एम. नायब सिंह सैनी हरियाणा दिवस पर गोहाना पहुँचेगे | नायब सैनी अपने प्रथम आगमन पर प्रदेश के लिए दस महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे। समारोह में राजस्थान के सी.एम. भजन लाल शर्मा और हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचेंगे। संसदीय सीट की 9 मेँ से 7 सीट अपनी झोली में डालने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए एक नवंबर को सुबह 8:30 बजे से रात के 10 बजे तक महम रोड पर रेलवे फाटक के निकट स्थित शुभ लग्न गार्डन में महाभोज ( चूल्हान्योँद ) आयोजित करेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आनंद हुड्डा ने यह नहीं बताया कि प्रस्तावित घोषणाएं क्या-क्या होंगी। उन्होंने कहा कि इस के सस्पेंस पर से पर्दा स्वयं सी.एम. नायब सिंह सैनी हटाएंगे। उन्होंने यह जरूर कहा कि सभी घोषणाएं प्रदेश स्तर की होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन कैबिनेट मंत्री और गोहाना के विधायक डॉ.अरविंद शर्मा तथा डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा सहित वे सब 9 प्रत्याशी करेंगे जिन्होंने कमल के निशान पर चुनाव लड़ा भले ही वह चुनाव जीते या हार गए।

इतने बड़े आयोजन में गोहाना को क्या सौगात मिलेगी, के कूटनीतिक उत्तर में भाजपा के जिला प्रवक्ता ने कहा कि गोहाना भी हरियाणा में ही है, हरियाणा के बाहर नहीं है। जब उनसे प्रश्न किया गया कि अपना चुनावी वायदा पूरा करते हुए क्या भाजपा गोहाना को जिला घोषित करेगी, हुड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती भी है। अब तक भाजपा ने जो भी कहा है, उसे कर के दिखाया है। हमारा घोषणा पत्र केवल घोषणा पत्र नहीं, गारंटी होती है।पत्रकार वार्ता में एडवोकेट सीलक राम हुड्डा, प्रेम बुसाना, अशोक सैन रिंढ़ाणा, रविंद्र बरोदा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button