Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

हरियाणा सरकार जल्द शुरू करेगी 2 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

सहकारिता विभाग के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे : डॉ अरविंद शर्मा

गोहाना विधानसभा के गांवों में जल्द शुरू होंगे साढ़े 16 करोड़ रुपए के विकास कार्य

इलाके की हर समस्या के निदान के लिए मिलकर करेंगे काम

गोहाना : 27 अक्टूबर : सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की युवा शक्ति को बेहतर दिशा देने के लिए सहकारिता विभाग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रणनीति बना रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची-खर्ची के तकरीबन 25 हजार नौकरी देकर हजारों परिवारों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीवाली का तोहफा देने का काम किया है और अब प्रदेश में 2 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होंगी, जिसके लिए हमारे युवाओं को मेहनत करनी चाहिए।

रविवार को गोहाना के सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के वायदे पर सरकार काम कर रही है।

युवा शक्ति का बेहतर इस्तेमाल करने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा सोसायटी बनाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम हर युवा पर ध्यान देंगे और उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि बिना सिफारिश भी वह केवल अपनी योग्यता पर नौकरी पा सके। उन्होंने कहा कि आज 25 हजार नौकरी युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची मिली हैं, क्या कांग्रेस शासन में 25 युवाओं को भी इस प्रकार नौकरी मिलना सम्भव था?

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। हर गांव, हर वार्ड में विकास कार्यों को करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए साढ़े 16 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की जा चुकी है और इन विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाया जाएगा।

सहकारिता, जेल व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा आमजन द्वारा उनके सामने रखी जाने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वह काम करेंगे और उनके हर कागज की पूरी कद्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर अब पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए गोहाना हलके में दो दिन तय कर दिए जाएंगे, जिसमें वह केवल उनकी समस्याओं व मांगों का निदान करेंगे। डॉ. अरविंद शर्मा ने स्पष्ट किया कि वो हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर चलेंगे, ताकि समान भावना के साथ विकास कार्यों को रफ्तार दी जा सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपने आसपास के परिवारों को भी जोड़ें। इसके लिए कार्यकर्ता 8800002024 पर मिस कॉल करवाते हुए आगे की प्रक्रिया को पूरी करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, नगर पार्षद अंजू कालड़ा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, महाबीर गुप्ता, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़, भूपेंद्र मुदगिल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button