बरोदा हलके में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दूंगा : प्रदीप सांगवान
गोहाना : 27 अक्तूबर : भाजपा की टिकट पर बरोदा हलका से चुनाव लड़ चुके प्रदीप सांगवान हलके के गांव बिलबिलान,गुमाना,जसराना व भैंसवाल कलां में ग्रामीणों का धन्यवाद करने पहुंचे। प्रदीप सांगवान के नेतृत्व में गांव गुमाना वासी गोहाना ब्लाक समिति के चेयरमैन प्रदीप खरब व सरपंच अजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गांव गुमाना में अपने संबोधन में कहा कि अपने बरोदा हलका में विकास कार्यों की कोई नहीं रहने दूंगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व मंत्रियों से मिलकर हलके की सभी मूलभूत परियोजनाओं को लागू करवाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा।
भाजपा का नारा है “सबका साथ सबका विकास” इसी नारे को फलीभूत करने का काम करूंगा। ग्रामीणों से आह्वाहन किया कि आप अपनी समस्याओं को मुझे बताओ, तुरंत संबंधित अधिकारियों से उनको हल करवाने का काम करूंगा। मेरे घर के दरवाजे आप सब के लिए पहले की तरह 24 घंटे खुले मिलेंगे। बेहिचक किसी भी समय आप मेरे से मिलो, आपकी आवभगत व कामों में कोई कोताही नहीं बरतूंगा।
इस मौके पर उनके साथ सूरत सिंह,डॉ. राममेहर राठी, संतराम बाल्मिकी, मन्नू मलिक, चेयरमैन प्रदीप खरब, जितेन्द्र शर्मा, डॉ शमशेर मलिक, राजू शर्मा, विक्की जसराना, सरपंच अजीत सिंह, सत्यवान आर्य, बलबीर, राजेश, जोधा महाराज आदि उपस्थित रहे ।



