Breaking NewsGohanaPolitics

बलजीत मदीना ने बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल की हाजिरी में कमल छोड़ हाथ थामा

गोहाना :-28 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज बलजीत मलिक ने रविवार को बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल की हाजिरी में कमल को छोड़ हाथ को थाम लिया। कांग्रेस विधायक नरवाल ने पार्टी का तिरंगा पटका पहना कर उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इंदुराज नरवाल के अनुसार बलजीत मदीना 6 साल तक कथूरा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रहे । वह 3 साल से शक्ति केंद्र पालक और एक साल से पन्ना प्रमुख हैं। बलजीत मदीना ने कहा कि वह पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तथा रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी में आए हैं। विधायक नरवाल ने उन्हें मान-सम्मान प्रदान करने का वायदा किया। इस अवसर पर सुनीता मदीना, राजा मोगरा, संजय कुमार, कर्मपाल, राजवीर, काला आदि भी मौजूद रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button