Breaking NewsGohanaPoliticsवृक्षारोपण

प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह के साथ अपने परिजनों की पुण्यतिथि पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए- रामेश्वर दास सैनी

गोहाना की लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला के परिसर में पौधारोपण

गोहाना :-28 जुलाई : हमारा जीवन तभी तक है जब तक पेड़-पौधे हैं। रविवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर यह टिप्पणी राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने की। वह ट्रस्ट द्वारा पानीपत रोड पर संचालित लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला के परिसर में पौधारोपण कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह के साथ अपने परिजनों की पुण्यतिथि पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। एक पौधा पचास साल के अपने जीवन में करोड़ों रुपए की कीमत की ऑक्सीजन देता है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हम जिन पेड़-पौधों का आनंद ले रहे हैं, कभी उनको हमारे पूर्वजों ने बोया था। उस ऋण से उऋण होने के लिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपें ।

इस अवसर पर आजाद सिंह दांगी, राम निवास पांचाल, अनिल वाल्मीकि, अशोक सरोहा, सुनील पांचाल, राजू सैनी और डॉ. मनोज कुमार ने भी पौधारोपण किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button