Breaking NewsGohanaPolitics

जजपा के पूर्व हलका अध्यक्ष बिजेंद्र चहल अपने साथियों समेत भाजपा में हुए शामिल

गोहाना :-28 जुलाई : जननायक जनता पार्टी के पूर्व हलका अध्यक्ष बिजेंद्र चहल अपने साथियों समेत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आस्था का यह परिवर्तन रविवार को सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा की उपस्थिति में हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अवसर अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला उपाध्यक्ष सतीश उरलाना के सम्मान समारोह का था। उनकी प्रेरणा से जजपा के पूर्व हलका अध्यक्ष बिजेंद्र चहल के साथ महेंद्र सिंह मान, वजीर भाटिया, मुकेश छतैहरा, प्रदीप भंडेरी, मास्टर मेहर सिंह, धर्मबीर शर्मा, सुरेश उरलाना आदि अपनी-अपनी टीमों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी का पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि जजपा से भाजपा में आए नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा के दिग्गजों में गुलशन विरमानी, बलराम कौशिक, भूपेंद्र मलिक, परमवीर सैनी, तकदीर नरवाल, नरेंद्र गहलावत, सुमित कक्कड़, वीरेंद्र सिंह आर्य, डॉ. राम मेहर राठी, वीरेंद्र सिंह सांगवान आदि भी मौजूद रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button