आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ गोहाना के सरकारी विश्रामगृह पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे
केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट प्रस्तुत किया, वह संसदीय चुनाव के भाजपा के घोषणापत्र से कतई मेल नहीं खाता।
गोहाना :-24 जुलाई : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट प्रस्तुत किया, वह संसदीय चुनाव के भाजपा के घोषणापत्र से कतई मेल नहीं खाता। उनके अनुसार यह बजट भाजपा के चुनाव घोषणापत्र के पूरी तरह से खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट का मुख्य प्रयोजन सरकार को बचाना भर है।
नवीन गौड़ शहर के सरकारी विश्रामगृह पर आप के सोनीपत संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, युवा विंग की प्रदेश सचिव मोना सिवाच और किसान विंग के जिलाध्यक्ष सोमवीर नरवाल के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे सोमवीर नरवाल और मोना सिवाच ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों की उपेक्षा की गई है।
देवेंद्र गौतम ने कहा कि दस साल में भाजपा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ ने आम आदमी पार्टी की पांच गारंटियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये गारंटियां पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी आप की सरकार को प्रशस्त करेंगी।
इस अवसर पर अजीत आंवली, धर्मराज बुटाना, जीतेंद्र कटवाल, राजेश निजामपुर, रणबीर निजामपुर आदि भी उपस्थित रहे।



