Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

सोनीपत के सांसद का दावा : कांग्रेस करेगी 70 पार, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की सब 9 सीटें जीतेंगे

सी.एम. बनेगा वह जिसे हाई कमान और विधायक चाहेंगे : ब्रह्मचारी

गोहाना :-20 जून : सी.एम. वह ही बनेगा जिसे कांग्रेस हाई कमान और विधायक चाहेंगे । गुरुवार की शाम को यह टिप्पणी सोनीपत संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने की। वह सिरसा की सांसद शैलजा द्वारा सी.एम. की कुर्सी पर अपना दावा ठोके जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

सतपाल ब्रह्मचारी गोहाना शहर के संक्षिप्त दौरे पर आए थे। वह गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक और कथूरा खंड कांग्रेस के स्टेट डेलीगेट डॉ. कपूर सिंह नरवाल के साथ आदर्श नगर में पार्टी दिग्गज बलजीत सिंह दांगी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।

कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी यह मानने के लिए तैयार नहीं हुए कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ओवर कॉन्फिडेंट है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी 70 पर करते हुए अपनी सरकार बनाएगी तो सोनीपत संसदीय क्षेत्र की सभी 9 विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराएगी ।

सोनीपत के सांसद ने किरण चौधरी के पार्टी छोड़ कर जाने और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा भी जल्दी पार्टी छोड़ने के दावे पर प्रति-दावा किया कि आज कांग्रेस अपने दरवाजे खोल दे, भाजपा समेत विभिन्न दलों के लोग पार्टी में आने के लिए तैयार बैठे हैं। यह तय पार्टी को करना है कि किसे पार्टी में लेना है, किसे नहीं ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सतपाल ब्रह्मचारी ने सी. एम. नायब सिंह सैनी द्वारा धड़ल्ले से की जा रही घोषणाओं को चुनावी घोषणाएं करार दिया । उन्होंने सवाल किया कि चुनाव में केवल दो महीने बाकी रह गए हैं, ऐसे में काम कितने पूरे हो पाएंगे।

सांसद ने खुलासा किया कि ई.वी.एम. गड़बड़ बरोदा हलके में भी हुई। उनके अनुसार चुनाव परिणाम में देरी न हो, इस के लिए उन्होंने खुद ही पेशकश की थी कि खराब ई.वी.एम. जब खुलेगी तब खुलेगी, रिजल्ट डिक्लेयर कर दो।

कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वह सांसद के नाते अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान करवाएंगे। उनके अनुसार उनकी पहली प्राथमिकता सोनीपत तक मेट्रो लाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि जब दूसरे शहरों तक मेट्रो आ सकती है, सोनीपत तक क्यों नहीं ।

सतपाल ब्रह्मचारी वैश्य समाज द्वारा अग्रवाल सत्संग भवन में रामधन भारतीय की अध्यक्षता, जैन समाज द्वारा होली मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में वीरेंद्र जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों में भी पहुंचे। वह सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में चल रही भागवत कथा में भी पहुंचे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button