Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में युवा चौपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मनोहर लाल खट्टर ने किया “मनोहर संवाद”

मोदी ने इतने काम किए कि कांग्रेस सोच भी नहीं सकती : खट्टर

 

गोहाना :-11 मई : पूर्व सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को शहर में युवा चौपाल द्वारा आयोजित “मनोहर संवाद” कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 साल में इतने काम किए हैं कि कांग्रेस सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली है और हर हाल में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएगी ।

पूर्व सी.एम. ने कहा कि सभी लोगों को राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची शिक्षित युवाओं को नौकरियां दीं। बड़ी संख्या में युवा बिना किसी सिफारिश और पैसे के नौकरी लगे हैं। 

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि पहले जब कोई बच्चा नौकरी लगता था तो उसके बाप को या तो अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी या प्लाट बेचना पड़ता था और इनमें से कुछ नहीं होता था तो उसकी मां को अपने गहने बेचकर पैसे देने पड़ते थे। लेकिन आज सरकार ने इस प्रकार की व्यवस्था की है कि युवाओं को नौकरी के लिए केवल पढ़ाई करनी है और टेस्ट पास करना है, न तो किसी के चक्कर काटने हैं और न ही किसी को पैसे देने हैं।

मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो हरियाणा की जनता 11 के 11 कमल के फूल खिला कर पी. एम. नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। पूर्व सी. एम. ने कहा कि वर्तमान समय भारत के राष्ट्रवाद और विकास का स्वर्णिम युग है। अब नागरिक केवल अपने लिए नहीं बल्कि भारत के भविष्य के लिए सोचने लगे हैं।

मनोहर संवाद का संयोजन रवींद्र जागलान ने किया । इस अवसर पर वीरेंद्र बड़खालसा, देवेंद्र काद्यान, वीरेंद्र आर्य, प्रदीप सांगवान, बलराम कौशिक, सुधीर मलिक आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button