AgricultureBreaking NewsGohanaPolitics

जजपा के जिला अध्यक्ष ने किया गोहाना की नई अनाज मंडी का दौरा

गोहाना :-21 अप्रैल : सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गोहाना शहर की नई अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने कठिनाइयों की जानकारी हासिल करने के बाद एस.डी.एम. विवेक आर्य से भी मुलाकात की ।

राज सिंह दहिया ने कहा कि गोहाना की अनाज मंडी में मुख्य समस्या बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता न होना तथा धीमे उठान की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के होते पूर्व डिप्टी सी.एम. दुष्यंत सिंह चौटाला ने त्वरित उठान और 48 घंटे में किसानों को पेमेंट का जो मैकेनिज्म तैयार किया था, उसे भाजपा अब ध्वस्त करने में लगी हुई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब किसानों को न केवल अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है अपितु उन्हें फसल की बिक्री के बाद उसका भुगतान मिलने में भी भारी विलंब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सी.एम. का कृषि और खेतीबाड़ी से कोई सरोकार नहीं है।

राज सिंह दहिया ने कहा कि बेमौसम की निरंतर हो रही बारिश से किसानों के माथे की लकीरें गहरी हो रही हैं। ऐसे में उठान में वक्त लगने से किसान की फसल पूरी तरह से असुरक्षित है। इससे न केवल किसान अपितु आढ़तियों को भी भारी नुकसान हो सकता है।जिला अध्यक्ष के साथ इस दौरे में संदीप भनवाला, जोनी लठवाल, शीलू खासा, पवन शर्मा, जुगती राम बैरागी, राम चंद्र देशवाल, सुरेंद्र कासंडी, डॉ. राम मेहर राठी, दीपक नरवाल, अनिल मान, राम प्रसाद शर्मा, प्रदीप मलिक, तेजवीर मलिक, पाले राम श्योराण, ओम प्रकाश आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button