Breaking NewsEducationGameGohana

गोहाना बॉक्सिंग अकादमी ने नेशनल टैलेंट हंट में 2 स्वर्ण पदक सहित जीते 5 पदक

गोहाना :-19 अप्रैल : खेलो इंडिया आर.ई.सी. नेशनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोहाना बॉक्सिंग अकादमी ने पांच पदक प्राप्त किए। इन में से दो स्वर्ण पदक हैं। बाकी के दो पदक रजत पदक और एक पदक कांस्य पदक है।

अकादमी के कोच विकास मलिक के अनुसार नेशनल टैलेंट हंट की प्रतियोगिता 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता रोहतक स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण की नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में हुई। गोहाना बॉक्सिंग अकादमी की लड़कियों में रजनी 70 से 75 किलोग्राम के भार वर्ग में स्वर्ण पदक और रितिका ने
52 से 54 किलोग्राम के भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कों में 80 से 86 किलोग्राम के भार वर्ग में मयूर ने स्वर्ण पदक जब कि निखिल ने 75 से 80 किलोग्राम और प्रिंस ने 70 से 75 किलोग्राम के भार वर्ग में, दोनों में से प्रत्येक ने रजत पदक अपने नाम किए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विजेता बच्चों को अकादमी में सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक और वीरेंद्र आर्य ने सम्मानित किया। वीरेंद्र आर्य गोहाना बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर सूबेदार राजू, अनिल पूनिया, सुंदर लाल, वतन मलिक, रणबीर सैनी, जोगेंद्र सैनी, विकास सैनी, योगेंद्र फौगाट और देवेंद्र देशवाल भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button