Breaking NewsGohanaPolitics

जसबीर दोदवा ने गोहाना में दिखाई मोदी की गारंटी मोबाइल वैन को झंडी

गोहाना :-14 मार्च: सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा गुरुवार को गोहाना पहुंचे। उन्होंने शहर के सरकारी विश्रामगृह से मोदी की गारंटी मोबाइल वैन को झंडी दिखा कर गोहाना हलके के लिए रवाना किया। दोदवा के साथ दो पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा और मनोज जैन भी पहुंचे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के लिए यह मोबाइल वैन सोनीपत विधानसभा क्षेत्र, राई विधानसभा क्षेत्र और खरखौदा विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन दिन लगा चुकी है। अब यह वैन पूरे तीन दिन गोहाना हलके के शहर और गांवों के हर गली-मोहल्ले चौराहे पर जाएगी। यह मोबाइल वैन डबल इंजन की सरकार की दस साल की उपलब्धियों का प्रचार करेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जसबीर दोदवा ने कहा कि मोबाइल वैन में एक सुझाव पेटी भी रखी हुई है। इस पेटी में जनता अपने जो सुझाव लिख कर डालेगी, उसी के आधार पर भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र तैयार करेगी। इस अवसर पर बलराम कौशिक अरुण बड़ौक, परमवीर सैनी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, सोनिया मोर, शेर सिंह बेडवाल, सुमित कक्कड़, जगवीर जैन आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button