बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने राणाखेड़ी गांव में चलाया घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान
गोहाना :-7 मार्च: बरोदा हलके के राणाखेड़ी गांव में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इन्दु राज नरवाल
ने किया। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम के साथ हर गली में घूमते हुए घर-घर जा कर ग्रामीणों में पार्टी का वह संकल्प पत्र वितरित करते रहे जिसमें पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों की पूरी डिटेल है।
कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जहां भाजपा-जजपा गठबंधन की नाकामियों को उजागर किया, वहीं उन कार्यों को भी गिनवाया जिन्हें पूर्व सी.एम. और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार रहते हुए समाज के सब वर्गों की भलाई के लिए करवाया गया था। इंदु राज नरवाल ने कहा कि संकल्प पत्र में प्रदेश के सब वर्गों के हित के लिए प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी है। उन कामों को कांग्रेस की सरकार बनने पर किया जाएगा। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संकल्प पत्र की प्रतियां हर घर में पहुंचाएं। इस अवसर पर पालेराम कश्यप, जगशेर नूरनखेड़ा, बलराम मोर, सुनील कुंडू, प्रमोद खानपुर खुर्द, सुभाष बुटाना, राम मेहर कश्यप आदि उपस्थित रहे।


