Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

गोहाना उपमंडल में तीन स्थानों पर हुए खंडस्तर के लखपति दीदी कार्यक्रम

गोहाना :-6 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, गोहाना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, बी.डी.पी.ओ. कार्यालय मुंडलाना में ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त तथा बी.डी.पी.ओ. कार्यालय कथूरा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर मुख्य अतिथि रहे। उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वर्चुअल माध्यम से पी. एम. नरेन्द्र मोदी और सी. एम. मनोहर लाल खट्टर के संबोधन सुने |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना में तीर्थ राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि जब 2047 में देश की आजादी के सौ साल पूरे हों, तब हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र हो । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संकल्प तभी पूरा होगा जब हमारे देश की प्रत्येक महिला सशक्त और आत्मनिर्भर होगी। इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा नेत्री राकेश कुमारी मलिक, बी.डी.पी.ओ. परमजीत सिंह, कृषि विभाग के एस. डी. ओ. डॉ. राजेन्द्र मेहरा रहे। मुंडलाना में योगेश्वर दत्त ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए है, जिसकी बदौलत आज शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में हमारी बेटियों अपना परचम लहरा रही हैं। मुख्य वक्ता मुंडलाना ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सुशीला देवी रहीं । कथूरा में सोनिया मोर ने कहा कि सरकार महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। मुख्य वक्ता कथूरा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन साक्षी मलिक और बी.डी.पी.ओ. अंकुर कुमार रहे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर ड्रोन का प्रदर्शन भी दिखाया गया। ड्रोन प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं को नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि ड्रोन से एक जगह से दूसरी जगह पर सामान भी पहुंचाया जा सकता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button