सरकार बनने पर कांग्रेस बज़र्गों को देगी 6 हजार रुपए पेंशन : इन्दुराज नरवाल
गोहाना :-6 मार्च : बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इन्दुराज नरवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। वे गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा
चलाए जा रहे घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत बरोदा हलका के गांव चिड़ाना में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे।
विधायक इन्दुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में दिनोंदिन कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। आगामी चुनाव में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर विभिन्न विभागों में रिक्त 2 लाख पदों पर युवाओं की नई भर्तियां की जाएंगी, सफाई कर्मचारी, मनरेगा मेट और मजदूरों को पक्का किया जाएगा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं मुफ्त की जाएंगी, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, 5 सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा और किसानों को एम. एस. पी. और सर्वाधिक भाव की गारंटी निश्चित की जाएगी। इस अभियान में संदीप लठवाल, सतपाल धानक, राजेश लठवाल, संदीप जवाहरा, डॉ. अशोक राठी, संदीप लठवाल, अमित लठवाल, रणधीर लठवाल, रामफल प्रजापति, अंकुश, संदीप जोगी और प्रभाती धानक ने भी भाग लिया।


