बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इन्दु राज नरवाल ने मदीना और घड़वाल में घर-घर बांटे संकल्प पत्र
गोहाना :-5 मार्च : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के मदीना और घड़वाल गांवों में पहुंचे। दोनों गांवों में विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। इस अभियान में दोनों गांवों के हर घर को दस्तक देते हुए कांग्रेस के संकल्प पत्र वितरित किए गए।
कांग्रेस पार्टी इस समय घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान संचालित कर रही है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक घर में जा रहे हैं तथा कांग्रेस के संकल्प पत्र की प्रतियां वितरित कर रहे हैं। संकल्प पत्र में उन वायदों का उल्लेख है जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश की जनता से किया कोई वायदा पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं, ठगबंधन
की सरकार है जिसे सत्ता से बाहर करने के लिए जनता को उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार है जब उसे वोट की चोट मारने का अवसर मिलेगा।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि बार-बार की जुमलेबाजी से राज्य सरकार ने अपना भरोसा पूरी तरह से खो दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल कहती नहीं है, जो भी कहती है, वह कर के भी दिखाती है जिसका गवाह पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की दो लगातार टर्म का पिछला शासन है।
घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान में इंदुराज नरवाल के साथ सतपाल धानक, रवि इंदौरा, सतीश घड़वाल, डॉ. सेशन आहुलाना, जगबीर सिवाच, समुद्र छिछड़ाना, रणजीत मलिक, मिर्जापुर खेड़ी, रेखा मलिक
आदि ने भी सक्रिय भाग लिया।


