Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना के भानु प्रकाश शर्मा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गोहाना :-4 मार्च : गोहाना नगर परिषद के पूर्व नगर पार्षद भानु प्रकाश शर्मा सोमवार को सोनीपत जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। भाजपा
के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के अनुमोदन पर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने प्रदान किया।

भानु प्रकाश शर्मा सोनीपत जिले की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य हैं। वह पुराने बस स्टैंड पर स्थित ब्रह्म भवन के संचालक भगवान परशुराम जन कल्याण ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। वह गोहाना नगर परिषद के नगर पार्षद भी रह चुके हैं। भाजपा के संगठन में उनको पहली बार कोई जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए सी.एम. मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ सोनीपत संसदीय
क्षेत्र के सांसद रमेश कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरे समर्पण से निभाएंगे। भानु प्रकाश शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए निशांत छौक्कर, बलराम कौशिक, शेर सिंह बेडवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button