Breaking NewsGohanaPolitics

बरोदा हलके के विधायक ने घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस के लिए लगाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां

गोहाना :-4 मार्च: बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इन्दुराज नरवाल  ने सोमवार को शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस बैठक में नरवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान के लिए लगाई।

इन्दु राज नरवाल ने कहा कि घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान में कोई घर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने गांव के हर घर में कांग्रेस का संकल्प पत्र पहुंचाना है ताकि जनता जर्नादन अवगत हो सके कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर पार्टी क्या-क्या करने के लिए संकल्पित है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक ने कहा कि संकल्प पत्र का वितरण जनता में पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के हाथ मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और प्रदेश में सत्ता में लौटाने के लिए संकल्प पत्र हर घर में पहुंचना आवश्यक है।

कार्यकर्ता बैठक में विधायक इंद्राज नरवाल ने कार्यकर्ताओं में संकल्प पत्र वितरित किए। उन्होंने ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

इस कार्यकर्ता बैठक में मुंडलाना पंचायत समिति के सदस्य और बुटाना गांव के कर्ण सिंह कुंडू कांग्रेस में सम्मिलित हो गए।

इस अवसर पर सतपाल धानक, रवि इंदौरा, सीमा, रेखा मलिक, जगशेर नूरनखेड़ा, राजा मोगरा, सत्यवान बनवासा, सुभाष कटवाल, पवन उसका, डॉ. पूनम दहिया, हरि चंद मलिक, समुद्र मलिक, बलराम मोर, नीरज शामड़ी, सोनू जसराणा आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button